अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती लिरिक्स हिंदी | Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Aarti Lyrics in Hindi
- Get link
- X
- Other Apps
← पीछे जाएँ
॥ जय श्री राम ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
तेरे भक्त जनो पर,
भीर पडी है भारी माँ ।
दानव दल पर टूट पडो,
माँ करके सिंह सवारी ।
सौ-सौ सिंहो से बलशाली,
अष्ट भुजाओ वाली,
दुष्टो को पलमे संहारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
माँ बेटे का है इस जग मे,
बडा ही निर्मल नाता ।
पूत - कपूत सुने है पर न,
माता सुनी कुमाता ॥
सब पे करूणा दरसाने वाली,
अमृत बरसाने वाली,
दुखियो के दुखडे निवारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
नही मांगते धन और दौलत,
न चांदी न सोना माँ ।
हम तो मांगे माँ तेरे मन मे,
इक छोटा सा कोना ॥
सबकी बिगडी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली,
सतियो के सत को सवांरती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
चरण शरण मे खडे तुम्हारी,
ले पूजा की थाली ।
वरद हस्त सर पर रख दो,
मॉ सकंट हरने वाली ।
मॉ भर दो भक्ति रस प्याली,
अष्ट भुजाओ वाली,
भक्तो के कारज तू ही सारती ।
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाये भारती,
ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती ॥
विशेष:- माँ दुर्गा और माँ काली के रौद्र व ममतामयी स्वरूप को समर्पित यह आरती भक्ति रस से सराबोर है। इस आरती की सबसे सुंदर पंक्ति "पूत कपूत सुने हैं पर न माता सुनी कुमाता" भक्त और माँ के अटूट रिश्ते को दर्शाती है। मान्यता है कि जब भक्तों पर भारी विपत्ति आती है, तब सिंह सवारी करने वाली अष्टभुजाधारी माँ अपने भक्तों की लाज बचाने और दुष्टों का संहार करने के लिए प्रकट होती हैं। इस आरती का गान करने से साधक के भीतर साहस का संचार होता है और माँ की कृपा से बिगड़े हुए काम भी सहज ही बन जाते हैं। नवरात्रि या शनिवार के दिन माँ काली के सम्मुख इस आरती का पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है।
॥ इति ॥
- Get link
- X
- Other Apps
.webp)
Comments
Post a Comment