भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे लिरिक्स | Bhor Bhai Din Chad Gaya Meri Ambe Lyrics in Hindi (Vaishno Devi Aarti)
- Get link
- X
- Other Apps
← पीछे जाएँ
॥ जय श्री राम ॥
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे
हो रही जय जय कार
मंदिर विच आरती जय माँ
हे दरबारा वाली आरती जय माँ
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ
काहे की मैया तेरी आरती बनावा
काहे की मैया तेरी आरती बनावा
काहे की पावां विच बाती
मंदिर विच आरती जय माँ
सुहे चोले वाली आरती जय माँ
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ
सर्व सोने दी आरती बनावा
सर्व सोने दी आरती बनावा
अगर कपूर पावां बाती
मंदिर विच आरती जय माँ
हे माँ पिंडी रानी आरती जय माँ
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ
कौन सुहागन दिवा बालेया मेरी मैया
कौन सुहागन दिवा बालेया मेरी मैया
कौन जागेगा सारी रात
मंदिर विच आरती जय माँ
सच्चिया ज्योतां वाली आरती जय माँ
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ
सर्व सुहागिन दिवा बलिया मेरी मैया
सर्व सुहागिन दिवा बलिया मेरी मैया
ज्योत जागेगी सारी रात
मंदिर विच आरती जय माँ
हे माँ त्रिकुटा रानी आरती जय माँ
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ
जुग जुग जीवे तेरा जम्मुए दा राजा
जुग जुग जीवे तेरा जम्मुए दा राजा
जिस तेरा भवन बनाया
मंदिर विच आरती जय माँ
हे मेरी अम्बे रानी आरती जय माँ
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ
सिमर चरण तेरा ध्यानु यश गावे
जो ध्यावे सो, यो फल पावे
रख बाणे दी लाज
मंदिर विच आरती जय माँ
सोहने मंदिरां वाली आरती जय माँ
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे
हो रही जय जय कार
मंदिर विच आरती जय माँ
हे दरबारा वाली आरती जय माँ
हे पहाड़ा वाली आरती जय माँ
विशेष:- माँ दुर्गा की यह दिव्य आरती 'भोर भई दिन चढ़ गया' हर सुबह भक्तों के मन में नई ऊर्जा और श्रद्धा का संचार करती है। विशेष रूप से कटरा स्थित माँ वैष्णो देवी के भवन में इस आरती की गूंज भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इस भजन में सोने की आरती और कपूर की बाती का वर्णन है, जो माँ के प्रति सात्विक भक्ति को दर्शाता है। यह आरती न केवल माँ के सौंदर्य का गुणगान करती है, बल्कि यह भी बताती है कि जो भक्त माँ के चरणों का ध्यान करता है और ध्यानु भक्त की तरह यश गाता है, माँ उसकी लाज हमेशा रखती हैं। नवरात्रि और मंगलकारी सुबह के समय इस आरती का गायन करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है।
॥ इति ॥
- Get link
- X
- Other Apps
.webp)
Comments
Post a Comment