हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है लिरिक्स - कन्हैया मित्तल | Hara Hu Baba Lyrics Latest Shyam Bhajan
- Get link
- X
- Other Apps
← पीछे जाएँ
॥ जय श्री राम ॥
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है,
मेरे मांझी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है ॥
मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता ,
बिन बोले भक्तों की बिगड़ी बनाता,
मिलता ना किनारा है ना कोई और सहारा है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है ॥
तुमसे ही जीवन मेरा, ओ मेरे बाबा,
कैसे चलेगा, समझ ना आता,
तुम धीर बंधाते हो तो साँसें चलती हैं,
मुझे समझ ना आता है, मेरी क्या गलती है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है ॥
परिवार मेरा तेरे गुण है गाता,
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता,
उनको भी भरोसा है तूने पाला पोसा है ||
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है ॥
विशेष:- "बिन बोले बिगड़ी बनाना" इस पंक्ति में बाबा श्याम की सबसे बड़ी महिमा छिपी है। भक्तों का मानना है कि खाटू वाले को अपनी व्यथा सुनाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। वे 'अंतर्यामी' हैं और भक्त के बिना बोले ही उसकी झोली भर देते हैं। इसीलिए उन्हें 'मौन की भाषा' समझने वाला देव कहा जाता है।
॥ इति ॥
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment