इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना लिरिक्स - पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज | Itni Kripa Sanware Banaye Rakhna Lyrics
- Get link
- X
- Other Apps
← पीछे जाएँ
॥ जय श्री राम ॥
इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना |
1. में तेरा तू मेरा कान्हा तू राजी में राजी |
तेरे नाम पे लिखदी मैंने इस जीवन की बाजी ||
लाज तुम्हारे हाथ है बचाये रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना ||
2. हाथ जोड़ में करू प्रार्थना भूल कभी न जाना |
तेरे दर पर बना रहे बस मेरा आना जाना ||
दिन पर दिन ये सिलसिला बढ़ाये रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना ||
3. तेरे प्रेमियों में मन लगता और कहीं न लागे |
फीका फीका ये जग सारा भजन भाव के आगे ||
भजनो की इस भूख को बढ़ाये रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना ||
4. जनम जनम तक तेरा मेरा साथ कभी न छूटे |
छूट जाये सांसों की लड़िया नाम कभी न छूटे ||
गोदी में इस दस को बिठाये रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना ||
विशेष:- परम पूज्य कथा व्यास श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (Aniruddhacharya Ji Maharaj) के पावन मुखारविंद से गाया गया यह भजन 'इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना' भक्त की भगवान के प्रति निष्काम भक्ति और परम समर्पण का साक्षात प्रमाण है। इस भजन के माध्यम से एक सच्चा श्याम प्रेमी सांवरे सरकार से संसार की सुख-सुविधाएँ नहीं, बल्कि जीवन की अंतिम सांस तक उनकी 'सेवा' और 'दरबार की हाजिरी' का वरदान मांगता है। भजन की पंक्तियाँ—"छूट जाये सांसों की लड़िया नाम कभी न छूटे"—अंतर्मन को झंझोड़ कर रख देती हैं और जीव को याद दिलाती हैं कि इस नश्वर संसार में केवल प्रभु का नाम ही शाश्वत है। महाराज जी की मधुर और भावपूर्ण शैली के कारण यह भजन हर संकीर्तन और भागवत कथा की आरती से पहले भक्तों की आँखों को सजल कर देता है।
॥ इति ॥
- Get link
- X
- Other Apps
.webp)
Comments
Post a Comment