कई जन्मों से बुला रहा हूँ लिरिक्स - राज पारीक | Kai Janmo Se Bula Raha Hoon Lyrics - Raj Pareek

पीछे जाएँ ॥ जय श्री राम ॥

Kai Janmo Se Bula Raha Hoon Raj Pareek Bhajan Lyrics Hindi

कई जन्मों से बुला रहा हूँ लिरिक्स

कई जन्मो से बुला रहे हो, कोई तो रिश्ता जरूर होगा | नज़रो से नज़रे मिला न पाऊं मेरी नज़र का कसूर होगा || तुम्ही तो मेरे माता पिता हो तुम्ही तो मेरे बंधू सखा हो कितने नाते तुम संग जोड़े, कोई तो नाता जरूर होगा | कई जन्मो से बुला............ तुम्ही तो मेरी आत्मा, तुम्ही तो मेरे परमात्मा हो मुझी में रहकर मुझी से पर्दा, पर्दा हटाना जरूर होगा | कई जन्मो से बुला............ आँखों में बस गयी तस्वीर तेरी, दिल बन गया है जागीर तेरी दस की विनती तुम्हारे आगे, दर्श दिखाना जरूर होगा कई जन्मो से बुला............ विशेष:- सुप्रसिद्ध भजन गायक राज पारीक (Raj Pareek) की जादुई आवाज़ में यह भजन 'कई जन्मों से बुला रहा हूँ' भक्त की तड़प और व्याकुलता का जीवंत चित्रण है। इस भजन में एक भक्त की वह करुण पुकार है जो युगों-युगों से अपने आराध्य (खाटू श्याम बाबा) को पाने की प्रतीक्षा कर रहा है। राज पारीक जी ने जिस भाव के साथ इस भजन को गाया है, वह हर प्रेमी के हृदय को छू जाता है। विशेष रूप से खाटू धाम जाने वाले भक्तों के बीच यह भजन 'Ringtone' और 'Status' के रूप में बहुत लोकप्रिय है। इस भजन के बोल हमें सिखाते हैं कि प्रभु से मिलने की सच्ची तड़प ही भक्ति की असली सीढ़ी है। 
॥ इति ॥


Comments

सबसे ज्यादा पसंद किये गए भजन

आरती कुंजबिहारी की लिरिक्स हिंदी में | Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi (Original)