मत होना मन बाबरे उदास लिरिक्स - पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज | Mat Hona Man Babare Udas Lyrics - Aniruddhacharya Ji

पीछे जाएँ ॥ जय श्री राम ॥

Mat Hona Man Babare Udas Lyrics Aniruddhacharya Ji Maharaj Khatu Shyam Bhajan Hindi

मत होना मन बाबरे उदास लिरिक्स

मत होना मन बाबरे उदास, ये सांवरा जरूर आयेगा | मन में रखना विश्वास ये सांवरा जरूर आएगा || 1. डोले नैया तेरे हाथों में न पतवार हो, राह अंजनी और घोर अंधकार हो | ऐसे अंधेरों में बांके प्रकाश, ये सांवरा जरूर आयेगा || मत होना ............. 2. तेरी लाज नहीं जाने देगा इतना तू जानना, कसौटी पे डटे रहना हार नहीं मानना | सच्चे प्रेमी नहीं होते हैं निराश ये सांवरा जरूर आएगा || मत होना .............. 3. मीरा पी गई थी विष प्याला इसी विश्वास पे, दर पे सुदामा आया बस इसी आस पे | है अनिरुद्ध को विश्वास, ये सांवरा जरूर आएगा || मत होना .............. विशेष:- परम पूज्य कथा व्यास श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (Aniruddhacharya Ji Maharaj) के पावन मुखारविंद से गाया गया यह भजन 'मत होना मन बाबरे उदास, ये सांवरा जरूर आयेगा' जीवन की हर निराशा को आशा में बदलने की शक्ति रखता है। महाराज जी अक्सर अपनी कथाओं में इस भजन के माध्यम से भक्तों को ढांढस बंधाते हैं कि जब जीवन रूपी नैया बिना पतवार के घोर अंधकार में डोलने लगे, तब भी सांवरा (खाटू श्याम बाबा) प्रकाश की एक किरण बनकर जरूर आता है। इसमें मीराबाई और भक्त सुदामा जी के अटूट विश्वास का प्रसंग देकर समझाया गया है कि प्रभु अपने प्रेमियों की लाज कभी जाने नहीं देते। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर महाराज जी के भक्तों के बीच इस भजन के कोट्स (Quotes) और स्टेटस (Status) हमेशा ट्रेंड करते हैं। 
॥ इति ॥

Comments

सबसे ज्यादा पसंद किये गए भजन

आरती कुंजबिहारी की लिरिक्स हिंदी में | Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi (Original)