Ram Bane Dulha Sita Ji Dulhaniya Lyrics | Rajan Ji Maharaj | राम बने दूल्हा सीता जी दुल्हनिया |
- Get link
- X
- Other Apps
← पीछे जाएँ
॥ जय श्री राम ॥
राम बने हैं दूल्हा, सीता जी दुल्हनिया,
आज होगा रे लगन, सीता जी का राम संग,
बड़ी शुभ है घड़ी, शुभ है घड़ी,
सब हर्षाये, सभी देते हैं बधाइयां,
कैसी जोड़ी है सजी, सीता संग राम की,
आएं देव सभी, देव सभी,
राम बने हैं दूल्हा, सीता जी दुल्हनिया ॥
राम बनेंगे आज सिया वर,
जानकी राम प्रिया हो,
मंदिर मंदिर घर घर छाई,
चारो तरफ खुशियां हो,
जनक दुलारी ने रघुवर का,
जनक दुलारी ने रघुवर का,
आज किया है वरन हो,
राम ओढ़ाने आये, सीता को चुनरिया,
आज होगा रे लगन, सीता जी का राम संग,
बड़ी शुभ है घड़ी, शुभ है घड़ी,
राम बने हैं दूल्हा, सीता जी दुल्हनिया ॥
धर्म निभाना है राजा को,
आज तो एक पिता का,
करना है कन्यादान जनक को,
आज तो अपनी सुता का,
जनक भरे हैं नैन में आंसू,
जनक भरे हैं नैन में आंसू,
दिल मे बड़ी ये दुआ हो,
तुमको लगे ना लाडो,
किसी की नज़रिया,
आज होगा रे लगन, सीता जी का राम संग,
बड़ी शुभ है घड़ी, शुभ है घड़ी,
राम बने हैं दूल्हा, सीता जी दुल्हनिया ॥
अवधपुरी के सब नर नारी,
आज भरे हैं उमंग से,
दशरथ हर्षित हर्षित हैं सब,
माताएं इस संग से,
रघुनंदन ने पूरा किया है,
रघुनंदन ने पूरा किया है,
आज तो सबका स्वपन हो,
राम ब्याह के लाएं,
सीता को नगरिया,
आज होगा रे लगन, सीता जी का राम संग,
बड़ी शुभ है घड़ी, शुभ है घड़ी,
राम बने हैं दूल्हा, सीता जी दुल्हनिया ॥
राम बने हैं दूल्हा, सीता जी दुल्हनियां,
आज होगा रे लगन, सीता जी का राम संग,
बड़ी शुभ है घड़ी, शुभ है घड़ी,
सब हर्षाये, सभी देते हैं बधाइयां,
कैसी जोड़ी है सजी, सीता संग राम की,
आएं देव सभी, देव सभी,
राम बने हैं दूल्हा, सीता जी दुल्हनिया ॥
विशेष:- यह भजन मुख्य रूप से 'विवाह पंचमी' (मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी) के अवसर पर गाया जाता है, जिस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसे 'मिथिला' (सीता जी का जन्मस्थान) और 'अयोध्या' दोनों जगहों पर उत्सव की तरह मनाया जाता है।
॥ इति ॥
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment