श्याम चरणों में दे दो ठिकाना लिरिक्स | Shyam Charnon Mein De Do Thikana Lyrics - Lakhbir Singh Lakkha | Khatushyam Ji | New Bhajan |

पीछे जाएँ ॥ जय श्री राम ॥

Shyam Charnon Mein De Do Thikana Lyrics by Lakhbir Singh Lakkha

श्याम चरणों में दे दो ठिकाना लिरिक्स

श्याम चरणों में दे दो ठिकाना, मुझे ना कुछ और चाहिए, हां तू छलिया छैल छबीला है, तू नटखट रंग रंगीला है, तेरी सांवरिया सूरत प्यारी, तुझपे जाऊँ मैं बलिहारी, जग कहे मुझे तेरा दीवाना, मुझे ना कुछ और चाहिए, श्याम चरणों मे दे दो ठिकाना, मुझे ना कुछ और चाहिए ॥ जिसको तू दर पे बुलाए ऐ सांवरिया, दर से ना खाली लौटाए हे सांवरिया, जिसको तू दर पे बुलाए ऐ सांवरिया, दौलत शोहरत बंगला गाडी, बाँट दो सबको महल अटारी, मुझे भक्ति का दे दो खजाना, श्याम चरणों मे दे दो ठिकाना, मुझे ना कुछ और चाहिए॥ दुनिया में जिनसे, दिल लगाया है सांवरिया, धोखा हूँ उसी से मैं खाया, मेरे सांवरिया, दुनिया में जिनसे, दिल लगाया है सांवरिया, देख लिया है है मैंने कान्हा, मतलब का है सारा जमाना, अपनी सेवा में मुझको लगाना, मुझे ना कुछ और चाहिए ॥ क्या मैं बतलाऊँ क्या पिया है, मुझे सांवरिया, दुनिया का हर सुख दे दिया है, तूने सांवरिया, लगाके पर मुझे ऊँचा उड़ा दिया तुमने, मैं क्या था और मुझे क्या, बना दिया तूने सांवरिया, दुनिया का हर सुख दे दिया है, तूने सांवरिया, ये ‘लख्खा’ पूछे तुमसे मेरे कान्हा, कब होगा मेरे घर आना, बेधड़क को तुम दर्शन दिखाना, मुझे ना कुछ और चाहिए ॥ श्याम चरणों में दे दो ठिकाना, मुझे ना कुछ और चाहिए, हां तू छलिया छैल छबीला है, तू नटखट रंग रंगीला है, तेरी सांवरिया सूरत प्यारी, तुझपे जाऊँ मैं बलिहारी, जग कहे मुझे तेरा दीवाना, मुझे ना कुछ और चाहिए, श्याम चरणों मे दे दो ठिकाना, मुझे ना कुछ और चाहिए ॥ विशेष :-यह भजन प्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लख्खा जी की आवाज में बहुत लोकप्रिय हुआ है। इस भजन की खास बात यह है कि इसमें भक्त दुनिया की भौतिक सुख-सुविधाओं (बंगला, गाड़ी) के बजाय भगवान की 'निशुल्क भक्ति' और 'चरणों में सेवा' की मांग करता है। यह भजन हमें सिखाता है कि सांसारिक रिश्ते मतलब के हो सकते हैं, लेकिन श्याम का साथ शाश्वत है। 
॥ इति ॥

Comments

सबसे ज्यादा पसंद किये गए भजन

आरती कुंजबिहारी की लिरिक्स हिंदी में | Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi (Original)