सिया राम जी के चरणों के दास बालाजी लिरिक्स | Siyaram Ji Ke Charnon Ke Das Balaji Lyrics | Kanhaiya Mittal | Hanuman Ji |

पीछे जाएँ ॥ जय श्री राम ॥

Siyaram Ji Ke Charnon Ke Das Balaji Lyrics Kanhaiya Mittal Bhajan

सिया राम जी के चरणों के दास बालाजी लिरिक्स 

सिया राम जी के चरणों के दास बाला जी, भक्तों के रहते सदा पास बाला जी, श्री राम जी के दूत बड़े खास बाला जी, तेरे दम से चले मेरी सांस बाला जी ॥ तेरा सालासर दरबार, तने पूजे यो संसार, तेरी गूंजे जय जयकार, मने आच्छा लागे सै, माता अंजनी के लाल, तेरी कोई ना मिसाल, तेरा चोला लाल लाल, मन्ने अच्छा लागे सै, तेरे तन में है राम, तेरे मन में है राम, तन्ने कहना राम-राम, मने अच्छा लागे सै ॥ मैं तो हो गया था बड़ा मजबूर बालाजी, चरणों से हो गया था दूर बालाजी, तेरे नाम का यो चढ़ गया सरूर बालाजी, तेरी भक्ति से हो या मशहूर बालाजी, तूने भरदी मेरी गोज, तेरी कृपा से मौज, तेरे दर पे आना रोज, मने अच्छा लागे सै, तेरे तन में है राम, तेरे मन में है राम, तन्ने कहना राम-राम, मने अच्छा लागे सै ॥ तेरे ऊंचे ऊंचे देखूं जो निशान बाला जी, दिल में जगे सै अरमान बाला जी, तूने भर दी मेरी गोज तेरी कृपा से मौज, तेरे दर पे आना रोज मने अच्छा लागे सै, तेरे तन में है राम, तेरे मन में है राम, तन्ने कहना राम-राम, मने अच्छा लागे सै ॥ तेरे ऊंचे ऊंचे देखूं जो निशान बाला जी, दिल में जगे सै अरमान बाला जी, तुने जग में करी है ऊंची शान बाला जी, देख दुनिया बड़ी है परेशान बाला जी, नरसी धरता तेरा ध्यान, अटकी तेरे में ही जान, मित्तल करता गुणगान, मन्ने अच्छा लगे से, तेरे तन में है राम, तेरे मन में है राम, तन्ने कहना राम-राम, मने अच्छा लागे सै ॥ विशेष:- श्री हनुमान जी की भक्ति और सालासर दरबार की महिमा को समर्पित यह भजन 'मने आच्छा लागे सै' वर्तमान समय के सबसे लोकप्रिय भजन गायक कन्हैया मित्तल जी द्वारा गाया गया है। इस भजन की खास बात इसकी सरल हरियाणवी पुट वाली भाषा है, जो सीधे भक्तों के हृदय को छू लेती है। भजन में बालाजी महाराज को श्री राम जी का 'खास दूत' और भक्तों के 'सांसों का आधार' बताया गया है। गायक ने अपनी व्यक्तिगत भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि कैसे बालाजी की कृपा से उनकी 'मजबूरी' दूर हुई और जीवन में खुशियों की 'मौज' आई। माता अंजनी के लाल और लाल चोले वाले हनुमान जी के प्रति यह समर्पण हर भक्त को उनके दर पर रोज आने के लिए प्रेरित करता है। इस भजन का गान सालासर धाम की यात्रा और संकटों से मुक्ति के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। 
॥ इति ॥

Comments

सबसे ज्यादा पसंद किये गए भजन

आरती कुंजबिहारी की लिरिक्स हिंदी में | Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi (Original)