तुम हमारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो लिरिक्स - जया किशोरी | Tum Humare The Prabhu Ji Lyrics - Jaya Kishori

पीछे जाएँ ॥ जय श्री राम ॥

Tum Humare The Prabhu Ji Lyrics Jaya Kishori Krishna Bhajan Hindi

तुम हमारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो लिरिक्स

तुम हमारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो तुम हमारे ही रहोगे ओ मेरे प्रियतम | हम तुम्हारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं हम तुम्हारे ही रहेंगे ओ मेरे प्रियतम || 1. तुम्हे छोड़ ओ नन्द दुलारे कोई न मीत हमारो किसके द्वारे जाये पुकारू और न कोई सहारो | अब तो आके बांह पकड़ लो ओ मेरे प्रियतम ........... 2. तेरे कारन सब जग छोड़ा तुम संग नाता जोड़ा एक बार प्रभु बस ये कहदो तू मेरा मैं तेरा | साँची प्रीत की रीत निभा दो ओ मेरे प्रियतम ............... 3. दस की यह विनती सुन लीजो ओ ब्रजराज दुलारे आखिरी आस यही जीवन की पूरन करना प्यारे | एक बार हिर्दय से लगा लो ओ मेरे प्रियतम ............. विशेष:- आदरणीय जया किशोरी जी (Jaya Kishori Ji) के मुखारविंद से गाया गया यह भजन 'तुम हमारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो' सीधे आत्मा को झकझोर देता है। जया किशोरी जी की कथाओं और संकीर्तनों में इस भजन को सुनकर लाखों भक्त भाव-विभोर हो जाते हैं। इस भजन के माध्यम से उन्होंने संसार की नश्वरता और भगवान श्री कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम को बहुत ही सरल और भावुक रूप में प्रस्तुत किया है। जब वे गाती हैं "अब तो आके बांह पकड़ लो ओ मेरे प्रियतम", तो हर भक्त की आँखें सजल हो उठती हैं। इंटरनेट पर जया किशोरी जी के भक्तों के बीच यह भजन 'Status' और 'Shorts' में हमेशा छाया रहता है।
    ॥ इति ॥

Comments

सबसे ज्यादा पसंद किये गए भजन

आरती कुंजबिहारी की लिरिक्स हिंदी में | Aarti Kunj Bihari Ki Lyrics in Hindi (Original)